2 घंटे तक ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से निकली कई ऐसी चीजें, डॉक्टर भी रह गए हैरान
अहमदाबाद: गुजरात से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 45 साल की एक महिला के पेट से मंगलसूत्र, चूड़ियां और लोहे की कील निकाली गई हैं, जिसका वजन करबी डेढ़ किलो है। महिला के पेट से ये चीजें सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने ऑपरेशन के बाद निकाली है।
जानकारी के अनुसार महिला मानसिक तौर पर बीमार है। अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार महिला का ऑपरेशन करीब दो घंटे तक चला और उसके पेट से लोहे की कीलें, नट-बोल्ट, सेफ्टी पिन, बालों में लगाने वाली पिन, कंगन, चूड़ियां, चेन, मंगलसूत्र समेत अन्य कई चीजें निकाली गईं है।
डॉक्टर के अनुसरा संगीता नाम की महिला ‘एकुफेजिया’ नाम की एक दुर्लभ विकृति से ग्रस्त हैं। इस अवस्था में व्यक्ति धातु की चीजे खाने लगता है। बताया जाता है कि महिला सड़कों पर बेसुध घूमती मिली थी जिसके बाद उसे एक सरकारी मानसिक चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे सिविल अस्पताल लाया गया था।
महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉ. परमार ने बताया कि, “महिला के पेट में दर्द की शिकायत की थी और उनका पेट पत्थर की तरह कठोर था। एक्स-रे में इस बात का खुलासा हुआ की उसके पेट में कई चीजें हैं”। डॉक्टर ने बताया कि, सेफ्टी पिन उसके फेफड़ों में धंसी थीं और उसके पेट में भी इनसे छेद हो गया था।